Eid Al Fitr 2026 Date: इस्लाम धर्म को मानने वालों के लिए रमजान का महीने बहुत अहमियत रखता है। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी तरह से खुद को खुदा की इबादत में समर्पित करते हैं। सुबह से लेकर शाम को सूरज डूबने तक बिना कुछ भी खाए-पिद रोजा रखते हैं और जकात करते हैं। ये महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों में ईद-उल-फितर को लेकर उत्सुकता भी बढ़ रही है। ईद-उल-फितर इस्लामिक कैलेंडर के सबसे खास त्योहारों में से एक है। सरकारी घोषणाओं के अनुसार यह त्योहार 20 मार्च, 2026 को मनाया जा सकता है। हालांकि, ईद के त्योहार की तारीख चांद देखने के आधार पर तय होती है। रमजान के आखिरी दिन चांद दिखने पर अगले दिन ईद होती है।
