आइसक्रीम का नाम सुनते किसी का भी खाने का मन कर जाए। भूख लगी हो या न लगी हो, आइसक्रीम खाने निकल पड़ते हैं। सर्दी, गर्मी, बरसात, आइसक्रीम हर सीजन में पसंद की जाती है। इस बीच आइसक्रीम के बारे में एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनते ही लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, कर्नाटक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ( FDA) ने कुछ स्थानीय आइसक्रीम, सॉफ्ट ड्रिंक और आइस कैंडी बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापा मारा। यहां आइसक्रीम में जो मिलावट की जा रही थी, उसे देखते ही अधिकारियों का दिमाग भी सुन्न पड़ गया। फैक्ट्री में आइसक्रीम का स्वाद बढ़ाने के लिए डिटर्जेट पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा था।
