Get App

90% लोग उलझन में! जानें 15 अगस्त 2025 में कौन-सा Independence Day है

Independence day 2025: हर साल 15 अगस्त को पूरा देश आज़ादी का जश्न मनाता है। तिरंगे के रंग में रंगा हर भारतीय उन शहीदों को याद करता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया। लेकिन 2025 में हम 78वां या 79वां Independence Day मना रहे हैं? आइए समझें

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 12:53 PM
90% लोग उलझन में! जानें 15 अगस्त 2025 में कौन-सा Independence Day है
Independence Day 2025: कई लोग सोचते हैं कि 2025 में स्वतंत्रता दिवस का क्रम 78वां होगा

हर साल 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता का उत्सव बड़े जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है। ये दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि उन लाखों वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। लाल किले की प्राचीर से लहराता तिरंगा, शहरों की सड़कों, गांव की चौपालों और घरों में फहराते झंडे इस गौरव और सम्मान का प्रतीक बन जाते हैं। स्कूल, कॉलेज और सोसायटी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां झंडा फहराना, देशभक्ति के गीत और भाषण शामिल होते हैं।

ये दिन हमें अपने देश की आजादी की कीमत समझने, उसे बनाए रखने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का संदेश भी देता है। 15 अगस्त केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की पहचान और गर्व का प्रतीक है।

स्वतंत्रता दिवस की संख्या

कई लोग सोचते हैं कि 2025 में स्वतंत्रता दिवस का क्रम 78वां होगा क्योंकि 2025 - 1947 = 78 होता है। लेकिन गणना का तरीका थोड़ा अलग है। स्वतंत्रता दिवस की गिनती उस पहले दिन से शुरू होती है, जब भारत स्वतंत्र हुआ था। 15 अगस्त 1947 को हमारा पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसके बाद 15 अगस्त 1948 को दूसरा, और इसी तरह आगे बढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें