International Literacy Day 2025: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर साल 8 सितंबर के दिन मनाया जाता है। यह दिन पूरी दुनिया में शिक्षा के महत्व को समझाने और इसे आगे बढ़ाने के प्रयास के लिए समर्पित है। पहली बार 1966 में यूनेस्को ने 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसमें शिक्षा को सभी का अधिकार बनाने की बात कही गई थी। इसका महत्व आज भी कम नहीं हुआ है। दुनिया में आज भी एक बहुत बड़ी आबादी है, जो पढ़ने और लिखने की बुनियादी क्षमता से महरूम है। भारत में ही एक बड़ी आबादी अब भी है, जो पढ़ना-लिखना नहीं जानती है। इस साल विश्व साक्षरता दिवस की थीम ‘डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देना’ रखी गई है। इसका तात्पर्य है कि आज के दौर में डिजिटल ज्ञान के बीच में परंपरिक शिक्षा का महत्व कम नहीं होता है। आइए जानें इंटरनेशनल लिटरेसी डे की शुरुआत कब और कैसे हुई।