Get App

Baba Vanga: कोरोना के बाद आ रही एक और तबाही? बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी के बाद इस देश की ट्रैवल बुकिंग्स कैसिंल कर रहे लोग

New Baba Vanga: जापान की मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी, जिन्हें कुछ लोग "नई बाबा वेंगा" भी कहते हैं ने अपनी मंगा में 5 जुलाई 2025 को एक बड़ी आपदा की भविष्यवाणी की है। इसके बाद लोगों में डर का माहौल है और कई पर्यटकों ने अपनी जापान यात्रा रद्द कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2025 पर 12:08 AM
Baba Vanga: कोरोना के बाद आ रही एक और तबाही? बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी के बाद इस देश की ट्रैवल बुकिंग्स कैसिंल कर रहे लोग
रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी के बाद जापान जाने वाली फ्लाइट्स की बुकिंग में भारी गिरावट देखी गई है (Photo Credit: Canva)

New Baba Vanga: जापान के मशहूर मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी को कुछ लोग "न्यू बाबा वेंगा" भी कहते हैं। हाल ही में न्यू बाबा वेंगा ने जुलाई 2025 में एक बड़ी सुनामी की चेतावनी दी है। गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रियो तात्सुकी की मंगा "द फ्यूचर आई सॉ" में 5 जुलाई 2025 को एक भयंकर प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की गई है। इस चेतावनी के बाद से लोग काफी डरे हुए है। कहा जा रहा है कि ये संकट जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र के नीचे होने वाले भूकंप या हलचल की वजह से आ सकता है। इस डर के कारण कई लोगों ने जापान की यात्रा टाल दी है। जापान की सरकार ने लोगों से इन बातों पर ध्यान ना देने की अपील की है।

हालांकि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियों के पीछे कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन फिर भी लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेते हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि उन्होंने 2011 में जापान में आई बड़ी भूकंप और सुनामी की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, जिसमें हजारों लोगों की जान गई थी और फुकुशिमा न्यूक्लियर हादसा भी हुआ था। इसी कारण अब लोग उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं कर पा रहे हैं।

जापान में फ्लाइट्स की बुकिंग हो रही कैसिंल

रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी के बाद जापान जाने वाली फ्लाइट्स की बुकिंग में भारी गिरावट देखी गई है। लोग संभावित आपदा के डर से अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग से जापान के लिए बुकिंग में साल की तुलना में करीब 50% की कमी आई है। जून के आखिरी हफ्ते से लेकर जुलाई की शुरुआत तक यह गिरावट 83% तक पहुंच गई है। पूर्वी एशिया के कई यात्रियों ने एहतियातन अपनी ट्रिप टाल दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें