Get App

खुद के लापता होने की पोस्टर लेकर थाने पहुंचा शख्स, पूरा मामला सुन पुलिस ने पकड़ा अपना माथा!

मोहम्मद इरशाद को अब घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। अब वह सिर्फ नमाज के वक्त ही बाहर जाते हैं, लेकिन उस समय भी उन्हें चैन नहीं मिलता। उस समय भी ये युवक उनको परेशान करते हैं। इन युवकों की मनामानी लगातार बढ़ती ही जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 7:21 PM
खुद के लापता होने की पोस्टर लेकर थाने पहुंचा शख्स, पूरा मामला सुन पुलिस ने पकड़ा अपना माथा!
हाल ही में जब वह घर से बाहर निकले, तो गांव की दीवारों और दुकानों पर अपनी गुमशुदगी के पोस्टर देखकर चौंक गए

झारखंड के चतरा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर एक व्यक्ति अपनी ही गुमशुदगी का पंपलेट लेकर थाने पहुंचा। व्यक्ति के हाथ में खुद की गुमशुदगी का पंपलेट देख पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, गेरुआ गांव के रहने वाले मोहम्मद इरशाद पिछले कुछ समय से गांव के कुछ युवकों की हरकतों से परेशान हैं। चतरा जिले के हंटरगंज थाने में उन्होंने इन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने से 10-12 युवक उन्हें लगातार तंग कर रहे हैं।

मोहम्मद इरशाद ने मोहम्मद आदिल, मोहम्मद छोटू, मोहम्मद आजाद और मोहम्मद सैफ समेत कुछ और युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मनचलों ने लगाया गुमशुदगी का पोस्टर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें