Get App

Lenskart dress-code: कलावा पहनने पर पेनाल्टी के आरोपों से घिरा लेंसकार्ट, CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई

Lenskart dress-code: पुणे के एक लेंसकार्ट स्टोर मैनेजर ने आरोप लगाया है कि स्टोर ऑडिट के दौरान कलाई पर 'कलावा' (धार्मिक धागा) पहनने की वजह से उनके ऑडिट पॉइंट्स काट दिए गए। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद सीईओ पीयूष बंसल ने स्पष्ट किया कि कंपनी की पॉलिसी धार्मिक प्रतीकों पर रोक नहीं लगाती, फिर भी कर्मचारियों ने वर्क कल्चर पर सवाल उठाए हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 7:36 PM
Lenskart dress-code: कलावा पहनने पर पेनाल्टी के आरोपों से घिरा लेंसकार्ट, CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई

भारत की दिग्गज आईवियर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) इन दिनों एक नए विवाद के केंद्र में है। सोशल मीडिया पर एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों ने कंपनी की वर्क कल्चर और धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुणे के एक स्टोर मैनेजर ने दावा किया है कि उनके स्टोर के ऑडिट के दौरान सिर्फ इसलिए अंक (Points) काट दिए गए क्योंकि वहां के कर्मचारी अपनी कलाई पर धार्मिक रक्षा-सूत्र यानी 'कलावा' पहने हुए थे।

क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत पुणे स्थित लेंसकार्ट के एक फ्लैगशिप स्टोर से हुई। स्टोर के पूर्व मैनेजर हर्ष हटेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कंपनी द्वारा आयोजित 'थर्ड-पार्टी ऑडिट' में उनके स्टोर की रेटिंग कम कर दी गई। हटेकर के अनुसार, अक्टूबर 2024 में आयुष वर्मा नामक एक व्यक्ति ने स्टोर का ऑडिट किया था। ऑडिट रिपोर्ट में "ग्रूमिंग स्टैंडर्ड्स" का हवाला देते हुए कलावा पहनने को नियमों के विरुद्ध बताया गया।

हर्ष ने लिखा, "मैं पुणे के एक फ्लैगशिप स्टोर का मैनेजर था। लेंसकार्ट में ग्रूमिंग चेक करने के लिए ऑडिट होते हैं। मेरे स्टोर के पॉइंट्स सिर्फ इसलिए काटे गए क्योंकि हमने कलावा पहना हुआ था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें