Get App

Meerut Murder: पति की हत्या के बाद लाश को सांप से कटवाया! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश पुलिस का भी घूम गया दिमाग

इस नए मामले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश इतनी निर्ममता से रची कि पुलिस के भी होश उड़ गए। पीड़ित की पहचान मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले अमित की रूप में हुई है, जो एक दिहाड़ी मजदूर था। अमित बड़े ही रहस्यमय हालातों में अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। शुरुआती तौर, ऐसा लगा कि अमित को सोते हुए एक सांप ने डस लिया

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 3:24 PM
Meerut Murder: पति की हत्या के बाद लाश को सांप से कटवाया! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश पुलिस का भी घूम गया दिमाग
Meerut Murder: पति की हत्या के बाद लाश को सांप से कटवाया! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रचि ऐसी साजिश पुलिस का भी घूम गया दिमाग

देशभर में इन दिनों घरेलू रिश्तों में अपराध की ऐसी-ऐसी सच्ची घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेशक आपकी रूह कंपा देंगी। हाल ही में मेरठ के सौरभ हत्याकांड की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाला कांड जिले से सामने आ गया। मेरठ जिले के एक गांव अकबरपुर में एक पत्नी ने बड़े ही शातिराना ढंग से अपने आशिक के साथ मिल कर अपने पति की हत्या कर डाली। यह सनसनीखेज मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मार डाला और उसके शव के टुकड़े कर उन्हें ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया था।

इस नए मामले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश इतनी निर्ममता से रची कि पुलिस के भी होश उड़ गए। पीड़ित की पहचान मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले अमित के रूप में हुई है, जो एक दिहाड़ी मजदूर था।

अमित बड़े ही रहस्यमय हालातों में अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। शुरुआती तौर पर ऐसा लगा कि अमित को सोते हुए एक सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का विचलित करने वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक सांप बार-बार उसके शरीर को डसता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें