Get App

Pastel lehenga for wedding: ब्राइडल लुक को बनाएं खास, डार्क नहीं बल्कि ये पेस्टल शेड्स लहंगे हैं ट्रेंड!

Pastel lehenga for wedding: रेड पिंक और मजेंटा लहंगे हमेशा दुल्हनों की पसंद रहे हैं, लेकिन अगर शादी में अलग और खूबसूरत दिखना है तो इस बार ब्राइट शेड्स छोड़कर पेस्टल लहंगे चुनें। हल्के, सॉफ्ट रंग नाजुकता और स्टाइल दोनों जोड़ते हैं, जिससे दुल्हन का लुक फ्रेश, मॉडर्न और यादगार बन जाता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Dec 04, 2025 पर 11:57 AM
Pastel lehenga for wedding: ब्राइडल लुक को बनाएं खास, डार्क नहीं बल्कि ये पेस्टल शेड्स लहंगे हैं ट्रेंड!
Pastel lehenga for wedding: आजकल दुल्हन ऐसे लहंगे चुनती हैं जो भारी न हों। लहंगा ऐसा होना चाहिए जिसे शादी के बाद भी पहन सकें।

शादी-ब्याह का सीजन फिर से दस्तक दे चुका है और बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। फैशन एक्सपर्ट का कहना है कि लहंगे और ब्राइडल आउटफिट में पेस्टल रंगों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत अनुष्का शर्मा की शादी के बाद हुई थी, जब हल्के, कोमल और नाजुक शेड्स ने भारी लाल और मैरून रंगों को पीछे छोड़ दिया। आज की दुल्हनें फैशन के साथ-साथ स्टाइल और आराम दोनों को महत्व देती हैं। ये ट्रेंड सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है बल्कि दुल्हन की सोच और व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। हल्के रंग शादी के हर पल को यादगार बनाते हैं और दुल्हन को अपने स्टाइल के अनुसार व्यक्त होने की आजादी देते हैं। अब पेस्टल लहंगे हर शादी में खास स्थान बनाने लगे हैं।

 हल्के रंगों के साथ लाल का टच

फैशन के अनुसार अब पेस्टल शेड्स जैसे बेंज, पीच और लाइट पिंक, मिंट ग्रीन, पाउडर ब्लू, रोज क्वार्ट्ज, डस्टी पीच और पिस्ता लड़कियों की पहली पसंद बन चुके हैं। लाल रंग अभी भी शुभ माना जाता है और इसे जोड़े में शामिल किया जाता है। लेकिन अब ये रंग भी हल्के शेड में पसंद किया जा रहा है ताकि लुक ज्यादा चटख न लगे।

मल्टी-उपयोगी लहंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें