बिहार में गर्मी अब धीरे-धीरे खतरनाक रूप लेती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 27 अप्रैल से 5 मई के बीच तापमान में और तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होना तय है। इस झुलसा देने वाली गर्मी का असर सिर्फ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि वन्यजीव भी इससे जूझ रहे हैं। खासकर पटना जू में रहने वाले जानवरों को राहत देने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।
