पुणे के 29 वर्षीय विकास लोहटिया की शादी की तलाश का तरीका थोड़ा अलग था। अरेंज मैरिज के लिए आने वाले रिश्तों को याद रखना और उनकी जानकारी संभालना आसान हो, इसलिए उन्होंने एक Excel शीट बना ली। इसमें वह संभावित रिश्तों और बातचीत से जुड़ी जरूरी बातें दर्ज करते थे। देखते ही देखते यह साधारण-सी शीट उनके लिए शादी की तलाश का पूरा ट्रैकर बन गई। करीब एक साल में विकास ने 53 प्रोफाइल देखीं और कई लोगों से बातचीत की। इस दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से हुई, जिसके साथ बात आगे बढ़ती चली गई। दोनों के बीच करीब नौ महीने तक बातचीत हुई और धीरे-धीरे रिश्ता पक्का हो गया।
