राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला करीब दो साल तक खुद को फर्जी सब-इंस्पेक्टर बताकर न केवल ट्रेनिंग लेती रही, बल्कि सीनियर अधिकारियों के साथ वर्दी में तस्वीरें खिंचवाती रही और खुद को असली अधिकारी के रूप में पेश करती रही। इस महिला का नाम मोना बुगालिया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मोना नागौर जिले के निम्बा के बास गांव की रहने वाली है और उसके पिता एक ट्रक ड्राइवर हैं।
