Get App

'नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहा': रणवीर इलाहाबादिया ने विवाद के बाद फिर शुरू किया पॉडकास्ट

Ranveer Allahbadia Row: सर्वाधिक प्रभावशाली पॉडकास्टर में से एक रणवीर इलाहाबादिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 1.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इलाहाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो पर माता-पिता और सेक्स संबंधी अभद्र टिप्पणियां की थीं, जिससे बड़ा विवाद पैदा हो गया था

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 30, 2025 पर 6:33 PM
'नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहा': रणवीर इलाहाबादिया ने विवाद के बाद फिर शुरू किया पॉडकास्ट
Ranveer Allahbadia Row: रणवीर इलाहाबादिया ने विवाद के बाद जिम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाने का संकल्प लिया है

Ranveer Allahbadia Row: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के एक महीने बाद पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर वापसी करते हुए कहा कि अब इस पूर्ण विराम के बाद वह एक नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहे हैं। इलाहाबादिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'लेट्स टॉक' शीर्षक से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनका पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' जल्द ही वापस आएगा। इसके साथ ही उन्होंने अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाने का संकल्प लिया है।

इलाहाबादिया ने वीडियो में कहा, "एक मजबूरी से भरा विराम था, जिसने मुझे शांति को अपनाने का समय दिया। मुझे पता चला कि बहुत से भारतीय मुझे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं... मैं उन सभी से माफी मांगता हूं। अगले 10, 20, 30 साल जब तक मैं कंटेंट बनाऊंगा तो मैं इसे और जिम्मेदारी के साथ बनाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "इस पूर्ण विराम के बाद मैं एक नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इस नए चरण में मेरा और मेरी टीम का साथ देंगे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि शुक्रिया... अब आप एक नए रणवीर को देखेंगे... पॉडकास्ट बहुत जल्द वापस आएगा।"

सर्वाधिक प्रभावशाली पॉडकास्टर में से एक इलाहाबादिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 1.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो पर माता-पिता और सेक्स संबंधी अभद्र टिप्पणियां की थीं, जिससे बड़ा विवाद पैदा हो गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें