Surya Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। यह दिलचस्प खगोलीय घटना 21 सितंबर को होगी। इस साल का पितृ पक्ष बेहद खास है क्योंकि इसकी शुरुआत और अंत दोनों ग्रहण से होगा। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन 07 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था। इसी दिन पितृ पक्ष शुरू हुआ था। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा, जब सर्वपितृ अमावस्या होगी और लोग अपने पितरों को विदा करेंगे। ऐसा माना जा रहा कि 122 साल बाद ये संयोग बना है। लेकिन इस आंशिक सूर्य ग्रहण को भारत के लोग नहीं देख पाएंगे। अब सवाल ये उठता है कि अगर ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, तो इसका सूतक माना जाएगा क्या? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।