Get App

Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए इस सवाल का जवाब, इसकी तारीख और समय

Solar Eclipse 2026: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही दिनों में लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण को लेकर उत्साह के साथ-साथ सवाल भी है कि ये भारत में नजर आएगा या नहीं? तो आइए जानतें हैं ये ग्रहण किस तारीख को लगेगा? इसका समय और इसे कहां-कहां देखा जा सकेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 12:15 PM
Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए इस सवाल का जवाब, इसकी तारीख और समय
वलयाकार सूर्य ग्रहण की यह दुर्लभ घटना 17 फरवरी, 2026 को होगी।

Solar Eclipse 2026: साल 2026 की शुरुआत में ही बेहद दुर्लभ और शानदार खगोलीय घटना घटने वाली है। अभी साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू हुआ है। इस साल लगने वाले चार ग्रहण में से पहला इसी महीने में लगने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें दुर्लभ ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा देखने को मिलेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण की यह दुर्लभ घटना 17 फरवरी, 2026 को होगी। बता दें, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को लगता है, जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। इस सूर्य ग्रहण में सूर्य का 96% हिस्सा चंद्रमा से ढक जाएगा। हालांकि, दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं, जो इस बेहद शानदार नजारे को लाइव नहीं देख पाएंगे। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी सभी बातों के बारे में।

कब होगा वलयाकार सूर्य ग्रहण?

यह वलयाकार सूर्य ग्रहण फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगा, जो ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी, 2026 है। यह ग्रहण धनिष्ठा नक्षत्र में और कुंभ राशि में लगेगा।

सूर्य ग्रहण 2026: तारीख और समय

ग्रहण शुरू – दोपहर 03:26 बजे

ग्रहण समाप्त – शाम 07:57 बजे

क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें