Get App

Solar Eclipse 2026 Today: साल के पहले सूर्य ग्रहण का आंशिक चरण शुरू, सिर्फ अंटार्कटिका में बनेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, बाकी जगह होगा आंशिक ग्रहण

Solar Eclipse 2026 Today: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसमें ‘रिंग ऑफ फायर’ का दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। आइए जानें इसके बारे में सभी जरूरी जानकारी, शुरू, समाप्त और किस समय ये पीक पर होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:44 PM
Solar Eclipse 2026 Today: साल के पहले सूर्य ग्रहण का आंशिक चरण शुरू, सिर्फ अंटार्कटिका में बनेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, बाकी जगह होगा आंशिक ग्रहण
रिंग ऑफ फायर का नजारा सिर्फ बर्फीले महाद्वीप अंटार्कटिका से दिखाई देगा।

Solar Eclipse 2026 Today: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज हो रहा है। ये एक वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नहीं दिखने की वजह से इसका धार्मिक कर्मकांड पर कोई प्रभाव नहीं होगा। खास बात ये है कि 4 घंटे से अधिक समय तक चलने वाले इस ग्रहण का सबसे खूबसूरत नजारा सिर्फ अंटार्कटिका में नजर आएगा। यहां पर सूरज के चारों ओर आग का घेरा बनेगा, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहते हैं। अन्य जगहों पर ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण को ज्यादातर पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध पर भी देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का समय

यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन लगेगा। ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। यह लगभग 4 घंटे 31 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के चरम पर, सूरज का ज्यादातर हिस्सा चांद से ढक जाएगा, जिससे सूरज की रोशनी का एक पतला, चमकता हुआ वलयाकार घेरा 2 मिनट और 20 सेकंड तक दिखाई देगा। ये ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 5.13 बजे से 6.11 बजे पीक पर होगा।

क्यों खास होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण?

वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और सूर्य का प्रकाश आंशिक रूप से लगभग पृथ्वी तक पहुंचने से रोक लेता है। वलयाकार ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के आकार से थोड़ा छोटा दिखाई देता है, इसलिए सूर्य के केंद्र को ढकते हुए भी सूर्य पूरी तरह छिप नहीं पाता, जिससे प्रकाश की चमक एक वलय की तरह बनती है। इस ग्रहण में सूर्य 96% तक ढका होता है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण में अंतर

साल का पहला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण के बजाय वलयाकार सूर्य ग्रहण है। पूर्ण और वलयाकार सूर्य ग्रहण के बीच मुख्य अंतर चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी में है, जिससे यह तय होता है कि वह आसमान में कितना बड़ा दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है और इतना बड़ा दिखाई देता है कि सूरज को पूरी तरह से ढक लेता है, जिससे कुछ देर के लिए दिन में अंधेरे हो जाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण को एनुलर सूर्य ग्रहण भी कहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें