तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में दहेज उत्पीड़न का एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें 27 साल की महिला रिथान्या ने अपने पति और ससुराल वालों के शारीरिक और मानसिक टॉर्चर सहने के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी। कपड़ा कारोबारी और पूर्व राजनेता अन्नादुरई की नवविवाहिता बेटी की शादी 11 अप्रैल, 2025 को एक भव्य समारोह में 28 साल के कविन कुमार से हुई। परिवार ने दहेज में 300 सोने के सिक्के, 70 लाख रुपए की Volvo कार दी थी और शादी पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च किए थे, साथ ही और 200 सिक्के देने का वादा भी किया था।
