Get App

Trump Mobile: अब मोबाइल फोन भी बेचेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्मार्टफोन के कारोबार में उतरा अमेरिकी राष्ट्रपति का परिवार

Trump Mobile News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी Trump Organization ने एक नया बिजनेस लॉन्च करते हुए टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री कर ली है। नए ब्रांड का नाम है Trump Mobile। 499 डॉलर वाले स्मार्टफोन को इस साल सितंबर में लांच किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि 'ट्रंप मोबाइल' अमेरिका में ही बना फोन बेचेगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 2:03 PM
Trump Mobile: अब मोबाइल फोन भी बेचेंगे डोनाल्ड ट्रंप, स्मार्टफोन के कारोबार में उतरा अमेरिकी राष्ट्रपति का परिवार
Trump Mobile News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार अब मोबाइल फोन का भी कारोबार करेगा

Trump Mobile News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पारिवार गोल्फ कोर्स, होटल और रियल एस्टेट के बाद अब स्मार्टफोन के कारोबार में भी उतरने जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी Trump Organization ने टेलिकॉम सेक्टर में बड़ी एंट्री करने की घोषणा करते हुए अपना खुद का मोबाइल नेटवर्क लॉन्च किया है। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने अन्य स्मार्टफोन कंपनियों के मुकाबले सस्ते में मोबाइल फोन लॉन्च करने की घोषणा की है। 499 डॉलर वाले स्मार्टफोन को इस साल सितंबर में लांच किया जाएगा। इस मोबाइल का नाम Trump Mobile और T1 फोन होगा।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ट्रंप ऑर्गनाइजेशन 47.45 डॉलर (लगभग ₹3,950) प्रति माह की स्कीम पेश करेगी। इसमें असीमित बातचीत, टेक्स्ट और डेटा के साथ-साथ टेलीहेल्थ और फार्मेसी लाभ भी शामिल हैं। ट्रंप के "मेक अमेरिका ग्रेट" नारे से सजे सुनहरे रंग के इस फोन की कीमत 499 डॉलर (लगभग ₹41,500) है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह फोन सितंबर में बाजार में आ जाएगा। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष और डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे एरिक ट्रंप ने कहा कि ट्रंप मोबाइल अमेरिका में बना फोन बेचेगा। साथ ही अमेरिका में ही एक कॉल सेंटर संचालित करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति की कंपनी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन रियल एस्टेट, होटल और गोल्फ रिसॉर्ट्स के लिए जानी जाती है। लेकिन अब ट्रंप ऑर्गनाइजेशन डिजिटल मीडिया, क्रिप्टोकरेंसी और टेलिकॉम सेक्टर में भी पैर पसार रही है। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने दावा किया है कि इसका कस्टमर सपोर्ट और मैन्यूफैक्चरिंग दोनों अमेरिका में ही होंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के कारोबारी साम्राज्य का नया विस्तार होने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें