Get App

Smartest Fund Manager: कौन है सबसे स्मार्ट फंड मैनेजर, इस कारण उदय कोटक ने भारतीय हाउसवाइफ को पहनाया ताज

Smartest Fund Manager: फंड मैनेजर का काम निवेश की गई पूंजी पर अधिक से अधिक रिटर्न हासिल किया जा सके। हालांकि सबसे स्मार्ट फंड मैनेजर कौन है, इसे लेकर उदय कोटक का कहना है कि भारतीय हाउसवाइफ। उन्होंने अपने इस चयन की वजह का भी खुलासा किया है। जानिए उन्होंने भारतीय हाउसवाइफ को सबसे स्मार्ट फंड मैनेजर क्यों कहा है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 1:05 PM
Smartest Fund Manager: कौन है सबसे स्मार्ट फंड मैनेजर, इस कारण उदय कोटक ने भारतीय हाउसवाइफ को पहनाया ताज
उदय कोटक के मुताबिक समय के साथ गोल्ड की चमक में उछाल यह दिखाता है कि भारतीय हाउसवाइफ सबसे स्मार्ट फंड मैनेजर हैं।

Smartest Fund Manager: गोल्ड की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। प्रति 10 ग्राम गोल्ड 1 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है। इसे लेकर दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने कहा कि दुनिया की सबसे स्मार्ट फंड मैनेजर भारतीय हाउसवाइफ हैं जिनका गोल्ड पर लंबे समय से भरोसा बना हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व नाम Twitter) पर लिखा कि समय के साथ गोल्ड की बढ़ती चमक ने यह दिखाया है कि भारतीय हाउसवाइव्स दुनिया में सबसे स्मार्ट फंड मैनेजर हैं।

सरकारों, बैंकों और अर्थशास्त्रियों को दी सीखने की सलाह

उदय कोटक के मुताबिक समय के साथ गोल्ड की चमक में उछाल यह दिखाता है कि भारतीय हाउसवाइफ सबसे स्मार्ट फंड मैनेजर हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि पंप प्राइमिंग फंडिंग को सपोर्ट करने वाले सरकारों, केंद्रीय बैंकों, अर्थशास्त्रियों को भारत से सीखने की जरूरत है। पंप प्राइमिंग का मतलब है मंदी के दौरान या मंदी के बाद अर्थव्यवस्था में खर्च को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदम। उदय कोटक ने लिखा है कि भारत गोल्ड का आयात अधिक करता है लेकिन वैल्यू सदा के लिए बनती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें