Get App

Christmas 2025: धूप में सांता क्लॉज? जानिए उन देशों के बारे में जहां क्रिसमस पूरी गर्मियों में होता है

Christmas 2025: जब उत्तरी गोलार्द्ध में लोग सर्द हवाओं और बर्फ में ठिठुरते हैं, वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में क्रिसमस धूप, समुद्र और गर्मियों की मस्ती में मनाया जाता है। यहां सांता स्लेज में नहीं, बल्कि सर्फबोर्ड पर नजर आते हैं। जानिए उन देशों के बारे में, जहां क्रिसमस का जश्न पूरी गर्मी और मजे के साथ होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 9:13 AM
Christmas 2025: धूप में सांता क्लॉज? जानिए उन देशों के बारे में जहां क्रिसमस पूरी गर्मियों में होता है
Christmas 2025: दक्षिण अमेरिकी देशों अर्जेंटीना और चिली में क्रिसमस का जश्न लंबी गर्मियों की शामों में शुरू होता है।

जब उत्तरी गोलार्द्ध के देशों में सर्द हवाओं और बर्फ के बीच लोग गर्म कपड़ों में लिपटे ठिठुरते हैं, वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध के देशों में क्रिसमस का जश्न धूप, समुद्र और गर्मियों की मस्ती के बीच मनाया जाता है। इन देशों में दिसंबर के महीने में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता है, और लोग घरों में बंद रहने की बजाय बीच, बगीचों और खुले मैदानों में समय बिताते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां सांता बर्फ में स्लेज में नहीं बल्कि समुद्र की लहरों पर सर्फिंग करते हुए नजर आते हैं, जिसे लोग हंसी-मजाक में ‘सर्फिंग सांता’ कहते हैं।

यदि आप ठंड से ऊब चुके हैं और कुछ गर्मियों की मज़ेदार क्रिसमस की कहानियां जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां क्रिसमस धूप, गर्म हवा और समुद्र की लहरों के बीच सबसे अलग अंदाज में मनाया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस बिल्कुल उल्टा नजारा पेश करता है। जहां यूरोप और अमेरिका में बर्फ का इंतजार होता है, वहीं यहां दिसंबर की धूप 30 डिग्री के करीब रहती है। लोग घर में बंद रहने की बजाय बीच पर पिकनिक, पार्टी और मस्ती करते हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि सांता यहां स्लेज में नहीं बल्कि सर्फबोर्ड पर दिखाई देते हैं, जिसे लोग हंसी-मजाक में 'सर्फिंग सांता' कहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें