Get App

Mohan Bhagwat: संघ कोई अर्धसैनिक बल नहीं, इसे भाजपा के नजरिए से मत समझिए: RSS प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि संघ भले ही वर्दी पहनता हो और शारीरिक अभ्यास करता हो, लेकिन यह कोई अर्धसैनिक (पैरामिलिट्री) संगठन नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ को बीजेपी के नजरिए से समझने की कोशिश करना भी एक बड़ी गलती होगी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 8:47 AM
Mohan Bhagwat: संघ कोई अर्धसैनिक बल नहीं, इसे भाजपा के नजरिए से मत समझिए: RSS प्रमुख मोहन भागवत
संघ कोई अर्धसैनिक बल नहीं, इसे भाजपा के नजरिए से मत समझिए: RSS प्रमुख मोहन भागवत

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि संघ भले ही वर्दी पहनता हो और शारीरिक अभ्यास करता हो, लेकिन यह कोई अर्धसैनिक (पैरामिलिट्री) संगठन नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ को बीजेपी के नजरिए से समझने की कोशिश करना भी एक बड़ी गलती होगी।

उन्होंने यहां उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को एकजुट करने और उसमें आवश्यक गुण और सद्गुणों का संचार करने के लिए काम करता है ताकि भारत फिर कभी किसी विदेशी शक्ति के चंगुल में न फंसे।

उन्होंने कहा, "हम वर्दी पहनते हैं, मार्च निकालते हैं और लाठीचार्ज का अभ्यास करते हैं। (लेकिन) अगर कोई इसे अर्धसैनिक संगठन समझता है, तो यह एक गलती होगी।" उन्होंने आगे कहा कि संघ को समझना मुश्किल है, क्योंकि यह एक अनूठा संगठन है।

BJP को देखकर संघ को समझने की कोशिशि न करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें