उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां अमित निषाद नाम के युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके ही प्रेमी से करा दी, जिससे सोशल मीडिया पर खूब हलचल मच गई। यह घटना मेरठ में हुए कुख्यात सौरव राजपूत हत्याकांड के तुरंत बाद हुई है, जिसके बाद से लगातार शादीशुदा संबंधों को लेकर कई ऐसे मामले सामने आ गए हैं, जिसमें लोगों के मन में एक आशंका पैदा हो गई। घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र की है, जहां विवाहिता मंजू ने अपने प्रेमी संजय को ससुराल बुलाया था।
