Get App

Viral News: यूपी के सुल्तानपुर में DJ के 'कानफाडू शोर' से 140 मुर्गियों की दर्दनाक मौत! कार्डियक अरेस्ट की आशंका, FIR दर्ज

UP Viral News: उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुर में साबिर अली के फार्म हाउस में 140 मुर्गियां मर गईं। साबिर का आरोप है कि रात में एक बारात में DJ की तेज आवाज से उनकी मुर्गियां मरी हैं। पुलिस ने DJ संचालक कवि यादव पर FIR दर्ज कर ली है। मुर्गियों की मौत कार्डियक अरेस्ट से होने की आशंका है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 3:50 PM
Viral News: यूपी के सुल्तानपुर में DJ के 'कानफाडू शोर' से 140 मुर्गियों की दर्दनाक मौत! कार्डियक अरेस्ट की आशंका, FIR दर्ज
UP Viral News: सुल्तानपुर में साबिर अली के फार्म हाउस में 140 मुर्गियां मर गईं

UP Viral News: उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक कुक्कुट फार्म हाउस के मालिक ने शादी समारोह में डीजे के तेज शोर से अपनी 140 मुर्गियों की मौत होने का दावा करते हुए इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्तानपुर में साबिर अली के फार्म हाउस में हाल ही में 140 मुर्गियां मर गईं। साबिर का आरोप है कि रात में एक बारात में DJ की तेज आवाज से उनकी मुर्गियां मरी हैं।

पुलिस ने DJ संचालक कवि यादव पर FIR दर्ज कर ली है। एक्सपर्ट का मानना है कि तेज आवाज से पक्षियों या जानवरों को भी कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कुक्कुट फार्म संचालक साबिर ने आरोप लगाया है कि 25 अप्रैल की रात बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की बारात जब उसके फार्म के पास से गुजरी, तो उसमें बज रहे डीजे की अत्यधिक तेज आवाज के कारण फार्म में पाली जा रही 140 मुर्गियों की मौत हो गई।

साबिर का आरोप है कि डीजे का शोर इतना अधिक था कि मुर्गियां दहशत में आ गईं, जिससे उनकी जान चली गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने साबिर की तहरीर पर डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ मंगलवार रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्दीराय थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि क्या डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक शोर कर रहा था।

विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक तेज ध्वनि तरंगों से पक्षियों और जानवरों में घबराहट या कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो इस मामले में मुर्गियों की मौत का संभावित कारण हो सकता है। कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। इसमें दिल अचानक और अप्रत्याशित रूप से धड़कना बंद कर देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें