Credit Cards

Video: JCB पर सवार होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, अनोखी एंट्री का वीडियो हुआ वायरल

Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। ऐसा नजारा शायद ही पहले कभी देखा गया हो। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों को यह अनोखा अंदाज काफी दिलचस्प लग रहा है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
Video: दूल्हा-दुल्हन दोनों ही JCB पर बैठकर एंट्री कर रहे हैं, जो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ अजीब और मजेदार वायरल होता ही रहता है। कभी किसी के जुगाड़ू आइडियाज तो कभी अनोखे स्टंट चर्चा में आ जाते हैं। शादी-ब्याह के वीडियो तो वैसे भी लोगों का ध्यान खींचते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटके है। आमतौर पर हम देखते हैं कि दूल्हे अपनी बारात में घोड़ी, कार या बाइक पर आते हैं, लेकिन क्या हो अगर दूल्हा ही नहीं, बल्कि दुल्हन भी JCB पर सवार होकर एंट्री करे? जी हां, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों ही JCB पर बैठकर एंट्री मारते नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई—कोई इसे "इंडिया में ही मुमकिन" बता रहा है, तो कोई कह रहा है, "अब बारात की परंपराएं बदल गईं।" इस अनोखी शादी की झलक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

JCB पर हुई दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री


अब तक आपने दूल्हे की बारात में अनोखी एंट्री तो कई बार देखी होगी—कोई घोड़े पर, कोई हेलीकॉप्टर में, तो कोई ट्रैक्टर से। लेकिन क्या कभी आपने किसी दुल्हन को JCB से ससुराल जाते देखा है? वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों ही JCB पर बैठकर एंट्री कर रहे हैं, जो अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं

ये वीडियो एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया, "इसलिए इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है, JCB से दुल्हन की एंट्री भाई।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई

एक यूजर ने लिखा, "कुछ नया है, कुछ तो अलग है।"

दूसरे ने कहा, "ये दुनिया इंडिया के लिए तैयार नहीं है।"

तीसरे ने मजे लेते हुए लिखा, "हर कोई अपनी जिंदगी में कुछ अजीब करना चाहता है।"

चौथे यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, "ये क्या था।"

अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर खूब मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस अतरंगी शादी की चर्चा जोरों पर है।

जुलूस को देखने जुटी थी हजारों के भीड़ तभी गिरा 100 फीट ऊंचा रथ, 2 की मौत, वीडियो आया सामने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।