Ravi Varma Painting: भारतीय कला जगत के लिए बीतें दिन एक ऐतिहासिक कीर्तिमान दर्ज हुआ। राजा रवि वर्मा की 'यशोदा और कृष्ण' की कालजयी पेंटिंग ने नीलामी के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मुंबई में 'सैफ्रनआर्ट' की स्प्रिंग लाइव ऑक्शन में यह पेंटिंग ₹167.20 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर बिकी। इस मास्टरपीस को सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख साइरस पूनावाला ने खरीदा, जिसके साथ ही यह अब तक की सबसे महंगी आधुनिक भारतीय कलाकृति बन गई है। आइए आपको बताते हैं इस खास पेंटिंग के बारे में।
