America Tornado : अमेरिका के दो दक्षिणी राज्यों मिसौरी और केंटकी में आए भयंकर तूफान से 20 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले अमेरिका के मिसौरी में जोरदार तूफान आया था जिसकी चपेट में आकर सात लोगों की मौत हो गई है। इस तूफान में कई लोग घायल भी हुए हैं। इमारतों में फंसे लोगों की अधिकारी तलाश कर रहे हैं।
