Nepal Avalanche : नेपाल के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित यालुंग री (Yalung Ri) पर्वत पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। 5,630 मीटर ऊंची इस चोटी पर हिमस्खलन आने से 7 पर्वतारोहियों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं 4 पर्वतारोही अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में 3 अमेरिकी, 1 कनाडाई, 1 इतालवी और 2 नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले की पुलिस ने दी है। यह इलाका बागमती प्रांत के रोलवालिंग वैली में आता है।
