Get App

77th Republic Day: 'चीन और भारत अच्छे दोस्त हैं'; चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई

77th Republic Day: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार (26 जनवरी) को भारत को उसके 77वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। जिनपिंग ने 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि भारत-चीन संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के अनुरूप लगातार बेहतर एवं विकसित हो रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 6:13 PM
77th Republic Day: 'चीन और भारत अच्छे दोस्त हैं'; चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई
77th Republic Day: शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और भारत अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार हैं

77th Republic Day: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार (26 जनवरी) को भारत और चीन को अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि ड्रैगन और हाथी का एक साथ डांस करना दोनों देशों के लिए सही विकल्प है। जिनपिंग ने 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि भारत-चीन संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के अनुरूप लगातार बेहतर एवं विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व शांति और समृद्धि को बनाए रखने एवं बढ़ावा देने के लिए इनका बहुत महत्व है।

सरकारी न्यूज एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के मुताबिक, जिनपिंग ने कहा, "चीन हमेशा से यह मानता आया है कि अच्छे पड़ोसी, मित्र और साझेदार बनकर एक-दूसरे की सफलता में मदद करना और ड्रैगन तथा हाथी का एक साथ नृत्य करना चीन और भारत दोनों के लिए सही विकल्प है।"

उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पक्ष इस महत्वपूर्ण सहमति का पालन करेंगे कि चीन और भारत “सहयोग तथा विकास के अवसरों के साझेदार हैं। साथ ही रणनीतिक संचार को मजबूत करेंगे, आदान-प्रदान एवं सहयोग का विस्तार करेंगे। एक-दूसरे की चिंताओं का समाधान करेंगे तथा चीन-भारत संबंधों के स्वस्थ एवं स्थिर विकास को बढ़ावा देंगे।

शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इसके साथ ही चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा। पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के बाद 2020 से दोनों देशों के बीच ठंडे पड़े रिश्ते प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच दो शिखर सम्मेलनों के बाद सुधरने लगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें