Get App

चीन और पाकिस्तान की 'आयरन ब्रदरहुड' में दरार? भारत की कड़ी प्रतिक्रिया से बदला माहौल

चीन ने इस बार न तो पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया और न ही भारत की सीधे आलोचना की। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन का यह बदला हुआ रवैया कोई संयोग नहीं है। इसके पीछे कई रणनीतिक कारण हैं। आइए जानते हैं वे 7 मुख्य वजहें, जिनके चलते चीन अब पाकिस्तान के साथ पूरी तरह खड़ा नहीं हो रह

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2025 पर 3:54 PM
चीन और पाकिस्तान की 'आयरन ब्रदरहुड' में दरार? भारत की कड़ी प्रतिक्रिया से बदला माहौल
चीन और पाकिस्तान की 'आयरन ब्रदरहुड' में दरार? भारत की कड़ी प्रतिक्रिया से बदला माहौल

कई सालों से चीन और पाकिस्तान की दोस्ती को "आयरन ब्रदरहुड" यानी लोहे जैसी मजबूत कहा जाता रहा है। लेकिन अब इस रिश्ते में हल्की दरारें नजर आ रही हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया के बाद सबकी नजर चीन के रुख पर टिक गई थी। लेकिन चीन ने इस बार न तो पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया और न ही भारत की सीधे आलोचना की।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीन (China) का यह बदला हुआ रवैया कोई संयोग नहीं है। इसके पीछे कई रणनीतिक कारण हैं। आइए जानते हैं वे 7 मुख्य वजहें, जिनके चलते चीन अब पाकिस्तान (Pakistan) के साथ पूरी तरह खड़ा नहीं हो रहा:

1. भारत के साथ बड़ा व्यापार

भारत और चीन के बीच हर साल 140 अरब डॉलर से ज्यादा का व्यापार होता है। अगर चीन भारत से टकराव बढ़ाता है, तो उसकी खुद की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान होगा। चीन जानता है कि भारत उसका एक बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिसे वह खोना नहीं चाहता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें