Get App

ट्रंप के साथी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, इस्लाम और अश्वेतों पर बयान के लिए रह चुके हैं चर्चा में

चार्ली किर्क (Charlie Kirk) के X (पूर्व नाम Twitter) पर 53 लाख फॉलोअर्स थे और उनके रेडियो प्रोग्राम 'द चार्ली शो' के पॉडकास्ट को हर महीने 5 लाख से अधिक सुनते थे। उन्होंने 'टाइम फॉर अ टर्निंग प्वाइंट' और 'द कॉलेज स्कैम' जैसी कुछ किताबों में अपना योगदान भी दिया है। डोनाल्ड ट्रंप को फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने में उनका काफी योगदान था। अब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 9:33 PM
ट्रंप के साथी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, इस्लाम और अश्वेतों पर बयान के लिए रह चुके हैं चर्चा में
अमेरिका में राइट विंग के एक राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन पर हत्यारों ने उस समय हमला किया, जब वह ऊटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस में उन्हें सुनने के लिए जुटे भारी संख्या में लोगों को वह संबोधित कर रहे थे।

अमेरिका में राइट विंग के एक राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन पर हत्यारों ने उस समय हमला किया, जब वह ऊटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस में उन्हें सुनने के लिए जुटे भारी संख्या में लोगों को वह संबोधित कर रहे थे। हत्यारों ने 31 वर्षीय किर्क को एक ही गोली में मार दिया। अब इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कट्टरपंथी वामपंथियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बयानबाजी ने कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट की हत्या के लिए माहौल बनाया। ट्रंप ने किर्क की हत्या को 'सत्य के लिए शहीद' बताया। ट्रंप ने राजनीतिक हिंसा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का भी संकल्प लिया है।

Charlie Kirk के बारे में

चार्ली किर्क ने इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की काफी मदद की थी। उन्होंने ट्रंप के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए काफी काम किया था। उन्होंने कंजर्वेटिव यूथ को प्रोत्साहित किया। नस्ल, जेंडर और इमिग्रेशन जैसे मुद्दे पर भड़काऊ बयानबाजी के चलते वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरकर सामने आए। किर्क इलिनोइस के मूल निवासी थे जिन्होंने 18 साल की उम्र में अपने साथियों के साथ मिलकर कंजर्वेटिव स्टुडेंट ग्रुप टर्निंग प्वाइंट यूएसए शुरू किया था और ट्रंप के शासनकाल में रिपब्लिकन पार्टी में एक उभरते हुए सितारे बन गए थे।

बुधवार को टर्निंग प्वाइंट के प्रेसिडेंट किर्क उटा यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक बड़े कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहे थे, तभी एक गोली चली, वह अपनी कुर्सी से गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। जांच करने वालों का मानना है कि गोली दूर की एक बिल्डिंग की छत से लगाई गई थी। किर्क अपने परिवार में पत्नी एरिका और अपने दो बच्चे छोड़ गए हैं। एरिका पूर्व में मिस एरिजोना यूएसए रह चुकी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें