Get App

Trump Tariff : 'भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगाना आसान नहीं था...दोनों देशों में मतभेद', ट्रंप ने अब कही ये बात

Trump Tariff : ट्रंप का यह बयान इस बात का संकेत है कि भारत और अमेरिका के रिश्तों में अब सुधार की गुंजाइश दिख रही है। दोनों देशों के संबंध हाल ही में टैरिफ और भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने को लेकर इतने तनाव में थे कि इसे पिछले 20 सालों का सबसे मुश्किल दौर माना जा रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2025 पर 10:56 PM
Trump Tariff : 'भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगाना आसान नहीं था...दोनों देशों में मतभेद',   ट्रंप ने अब कही ये बात
Trump Tariffs: ट्रंप ने माना भारत पर टैरिफ लगाने के उनके फैसले से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया है।

Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर टैरिफ लगाने के उनके फैसले से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को माना कि भारत पर लगाए गए 50 परसेंट टैरिफ के चलते दोनों देशों के बीच मतभेद पैदा हुए हैं। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि, भारत पर टैरिफ लगाए जाने को लेकर कहा कि भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगाना आसान काम नहीं था।

ट्रंप ने माना , 'दोनों देशों के बीच हुए मतभेद'

‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने में क्या कदम उठाए गए, तो ट्रंप ने कहा, “भारत रूस का सबसे बड़ा ग्राहक था। मैंने भारत पर 50% टैरिफ लगाया क्योंकि वे रूस से तेल खरीद रहे थे। यह आसान नहीं था, बहुत बड़ा कदम था और इससे भारत के साथ मतभेद भी हुए।” ट्रंप ने आगे कहा, “लेकिन यह कदम मैं पहले ही उठा चुका हूँ। मैंने कई बड़े फैसले किए हैं। और याद रखिए, यह समस्या हमारी तुलना में यूरोप के लिए कहीं ज़्यादा गंभीर है।”

फिर किया ये दावा 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अपने दूसरे कार्यकाल में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों को खत्म किया। उन्होंने कहा, “मैंने सात युद्ध सुलझाए। इनमें पाकिस्तान और भारत से जुड़े मसले भी थे, साथ ही बड़े संघर्ष जैसे कांगो और रवांडा, जो दशकों से चल रहे थे। ये झगड़े करीब 31 सालों से अनसुलझे थे और इनमें लाखों लोग मारे गए थे। मैंने ऐसे युद्ध खत्म किए जो अब तक सुलझ नहीं पाए थे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें