Get App

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नया अमेरिकी मैप! कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को दिखाया US का हिस्सा

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में अमेरिका का नया मैप शेयर किया है। इस नए मैप में कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को अमेरिका के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है। इतना ही नहीं ट्रंप ने ग्रीनलैंड में अमेरिकी झंडा लगाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इन दोनों पोस्ट से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 3:07 PM
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नया अमेरिकी मैप! कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को दिखाया US का हिस्सा
Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की जबरदस्त कोशिश में लगे हुए हैं

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (20 जनवरी) को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) का एक नया मैप सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को अमेरिकी क्षेत्र का हिस्सा दिखाया गया है। यह मैप AI से बना हुआ लग रहा है। ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर इसे पोस्ट किया है। यह सब ग्रीनलैंड पर कब्जे की कोशिश को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ उनकी जुबानी जंग के बीच हुआ है।

इस पोस्ट में ट्रंप ओवल ऑफिस के अंदर बैठे दिख रहे हैं। उनके साथ NATO के नेता भी मौजूद हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अन्य शामिल हैं। इतना ही नहीं नए अमेरिकी मैप को शेयर करने के कुछ समय बाद ट्रंप ने एक और फोटो पोस्ट की।

इसमें खुद ट्रंप अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो के साथ ग्रीनलैंड में USA का झंडा लगाते हुए दिखे। साथ में मैसेज था "ग्रीनलैंड US टेरिटरी Est 2026 (Greenland US Territory Est 2026)।" पिछले साल सत्ता में आने के बाद ट्रंप ने कनाडा को USA का 51वां राज्य बनाने का ऑफर दिया था। हालांकि, कनाडाई सरकार ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच एक कड़वी ट्रेड वॉर शुरू हो गई।

इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अपने आक्रामक रुख को पिछले साल उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार न दिए जाने के फैसले से जोड़ा है। सोमवार को जारी एक संदेश में ट्रंप ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री से कहा कि अब उन्हें केवल शांति के बारे में सोचने की कोई बाध्यता महसूस नहीं होती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें