Get App

ट्रंप ने नाटो से रूसी तेल व्यापार खत्म करने को कहा, चीन पर 100% तक टैरिफ लगाने की मांग की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों से रूसी तेल की खरीद तुरंत बंद करने और रूस पर सामूहिक प्रतिबंध लगाने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया कि युद्ध खत्म होने तक चीन पर 50% से 100% तक टैरिफ लगाया जाए। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 13, 2025 पर 6:28 PM
ट्रंप ने नाटो से रूसी तेल व्यापार खत्म करने को कहा, चीन पर 100% तक टैरिफ लगाने की मांग की
ट्रंप ने पत्र में कहा कि वे रूस पर 'बड़े प्रतिबंध' लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन तभी जब सभी नाटो देश सहमत हों।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वे रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसकी शर्त यह है कि सभी नाटो देश पूरी तरह रूसी तेल खरीदना बंद करें और अपने स्तर पर भी प्रतिबंध लागू करें। ट्रंप ने नाटो के सभी देशों को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में रूस और चीन के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई करने की अपील की है।

'रूस से तेल खरीद बंद करें नाटो देश'

ट्रंप ने पत्र में कहा कि वे रूस पर 'बड़े प्रतिबंध' लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन तभी जब सभी नाटो देश सहमत हों और रूस से तेल खरीदना पूरी तरह बंद करें। यह जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दी।

उन्होंने लिखा, 'नाटो की जीत के लिए प्रतिबद्धता अब तक 100% से काफी कम रही है। साथ ही, कुछ देशों द्वारा रूसी तेल की खरीद चौंकाने वाली है! इससे रूस के साथ आपकी नेगोशिएशन पोजीशन और बार्गेनिंग पावर कमजोर होती है। खैर, मैं प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, जब आप तैयार हों। बस बताइए कब?'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें