Dubai-Abu Dhabi News: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने क्षेत्रीय तनाव के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक और मनगढ़ंत वीडियो क्लिप साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। UAE की आधिकारिक न्यूज एजेंसी WAM के अनुसार, आरोपियों को तत्काल सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। ताजा लिस्ट में विभिन्न देशों के 25 लोग शामिल हैं। इनमें 17 भारतीय हैं।
