Get App

Elon Musk vs Peter Navarro: एक्स पर सच सामने आने की वजह से नवारो के निशाने पर मस्क, जानिए क्या है पूरा मामला

पीटर नवारो रूस से तेल खरीदने के लिए इंडिया को निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि भारत के तेल खरीदने से रूस को पैसा मिलता है, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन पर हमला करने के लिए करता है। यूजर्स के एक समुदाय ने मामले की जांच के बाद इस बारे में एक्स पर सच बताया। इससे नवारो भड़क गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2025 पर 9:39 PM
Elon Musk vs Peter Navarro: एक्स पर सच सामने आने की वजह से नवारो के निशाने पर मस्क, जानिए क्या है पूरा मामला
पीटर नवारो ने एलॉन मस्क को भी निशाने पर ले लिया। उन्होंने फैक्ट-चेक को झूठा बताया। यह भी कहा कि इस झूठ में मस्क भी शामिल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह सोचने और बोलने वाले कई लोग अमेरिकी सरकार के हिस्सा हैं। ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो इनमें से एक हैं। वह इंडिया के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। अगर किसी ने उन्हें आईना दिखा दिया तो वह आग बबूला हो जाते हैं। हाल में ऐसा ही दिलचस्प वाकया देखने को मिला। आइए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है।

नवारो इंडिया पर निशाना साधते रहे हैं

Peter Navarro रूस से तेल खरीदने के लिए इंडिया को निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि भारत के तेल खरीदने से रूस को पैसा मिलता है, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन पर हमला करने के लिए करता है। लेकिन, उनके ऐसे ही एक बयान का फैक्ट चेक सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स ने किए। यूजर्स के समुदाय ने सच का पता लगाने के बाद इस बारे में एक्स पर सच बताया। इसमें कहा गया कि इंडिया का तेल खरीदने का असल मकसद एनर्जी सिक्योरिटी है, न कि प्रॉफिट बनाना। यूजर्स ने यह भी कहा कि इंडिया ने रूस से तेल खरीदकर किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

फैक्ट-चेक के सामने आने पर भड़के नवारो

सब समाचार

+ और भी पढ़ें