Get App

Germany Freelance Visa : सिर्फ 7500 रुपये में जर्मनी में जॉब का चांस! जानिए कैसे आप भी कर सकते हैं अप्लाई?

Germany Freelance Visa : फ्रीलांस वीज़ा एक ऐसा लिविंग परमिट है, जो फ्रीलांसर्स को जर्मनी में एक साल तक रहने और काम करने की अनुमति देता है। जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यह वीज़ा पारंपरिक नौकरी वाले वीज़ा से अलग है, क्योंकि इसमें आपको किसी एक एम्प्लॉयर्स से बंधे रहने की जरूरत नहीं होती

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2025 पर 4:46 PM
Germany Freelance Visa : सिर्फ 7500 रुपये में जर्मनी में जॉब का चांस! जानिए कैसे आप भी कर सकते हैं अप्लाई?
जर्मनी के फ्रीलांसर्स वीजा की कीमत 75 यूरो यानी लगभग 7500 रुपये है।

Germany Freelance Visa : अगर आप कभी सिर्फ घूमने के बजाय जर्मनी में रहकर काम करना चाहते थे, या बर्लिन की ठंडी सर्दियों को अपने प्रोफेशन का हिस्सा बनाना चाहते थे, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जर्मनी अब फ्रीलांस वीजा दे रहा है, जिसे आधिकारिक तौर पर फ्रीबेरुफ्लर वीजा कहा जाता है। इस वीजा के जरिए योग्य लोग जर्मनी में रहकर स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं। अगर आप मीडिया पर्सन, आर्टिस्ट, कंसल्टेंट या इंजीनियर हैं, तो यह वीजा आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। यह दूसरे यूरोपीय देशों के नागरिकों को जर्मनी जैसी मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश में बिना किसी कंपनी या एम्प्लॉयर्स से बंधे खुद का करियर बनाने की आज़ादी देता है।

जर्मनी का फ्रीलांस वीजा क्या है?

फ्रीलांस वीज़ा एक ऐसा लिविंग परमिट है, जो फ्रीलांसर्स को जर्मनी में एक साल तक रहने और काम करने की अनुमति देता है। जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यह वीज़ा पारंपरिक नौकरी वाले वीज़ा से अलग है, क्योंकि इसमें आपको किसी एक एम्प्लॉयर्स  से बंधे रहने की जरूरत नहीं होती। यह आपको अधिक आज़ादी देता है। 

जर्मनी के फ्रीलांसर्स वीजा की कीमत 75 यूरो यानी लगभग 7500 रुपये हैइस वीजा के जरिए जर्मनी अपने यहां साइंटिस्ट, आर्टिस्ट, जर्नलिस्ट और लॉ, मेडिसिन एवं इंजीनियरिंग जैसी फील्ड में काम करने वाले प्रोफेशनल्स को लाना चाहता है।

इस वीजा के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें