Get App

ट्रंप ने कहा- 'मोदी ग्रेट हैं, मेरी उनसे बहुत अच्छी बनती है', भारत-रूस तेल व्यापार पर बोलें 'मैं बहुत निराश हूं'

Trump On India: ट्रंप ने कहा कि भारत द्वारा रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदना निराशाजनक है। 'मैं बहुत निराश हूं कि भारत रूस से इतना सारा तेल खरीद रहा है। यह स्थिति को ठीक करने में मदद नहीं कर रहा है।' उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 50% टैरिफ लगाए गए हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 06, 2025 पर 9:13 AM
ट्रंप ने कहा- 'मोदी ग्रेट हैं, मेरी उनसे बहुत अच्छी बनती है', भारत-रूस तेल व्यापार पर बोलें 'मैं बहुत निराश हूं'
ट्रंप की यह टिप्पणी भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में अनिश्चितता के बीच आई है

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने 'बहुत अच्छे' संबंधों की बात कही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने मजबूत तालमेल पर जोर दिया और कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं, मेरी मोदी से बहुत अच्छी बनती है। वह महान हैं।' हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर निराशा भी व्यक्त की है। ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ भारत का ऊर्जा व्यापार 'हालात को बेहतर नहीं बना रहा है।'

'भारत के रूस से भारी मात्र में तेल खरीदने पर मैं बहुत निराश हूं'

ट्रंप ने कहा कि भारत द्वारा रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदना निराशाजनक है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में कहा, 'मैं बहुत निराश हूं कि भारत रूस से इतना सारा तेल खरीद रहा है। यह स्थिति को ठीक करने में मदद नहीं कर रहा है।' उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 50% टैरिफ लगाए गए हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता का छठा दौर रद्द कर दिया गया है।

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग साथ दिख रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, 'लगता है हमने भारत और रूस को सबसे गहरे और सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो!'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें