Get App

Greta Thunberg: गाजा जा रहीं पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का अपहरण, थनबर्ग ने वीडियो के जरिए बताया

ग्रेटाबर्ग और अन्य 11 लोग मदद की सामग्री लेकर गाजा रहे समुद्री जहाज 'मैडलीन' पर सवार थे। ये सभी लोग गाजा पर इजरायल के हमलों के विरोध और मानवीयता का संदेश लेकर गाजा जा रहे थे। इजरायली अथॉरिटीज ने थनबर्ग और मैडलीन पर सवार दूसरे लोगों के अपहरण से इनकार किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 10:09 AM
Greta Thunberg: गाजा जा रहीं पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का अपहरण, थनबर्ग ने वीडियो के जरिए बताया
ग्रेटा थनबर्ग के साथ अन्य 11 लोग मैडलीन पर सवार हैं।

दुनियाभर में मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का अपहरण हो गया है। खुद थनबर्ग ने इस बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि 9 जून को इजारयली सुरक्षा बलों ने उनका अपहरण कर लिया। उन्होंने मदद की भी अपील की है। ग्रेटाबर्ग और अन्य 11 लोग मदद की सामग्री लेकर गाजा रहे समुद्री जहाज 'मैडलीन' पर सवार थे। ये सभी लोग गाजा पर इजरायल के हमलों के विरोध और मानवीयता का संदेश लेकर गाजा जा रहे थे। हालांकि, इजरायली अथॉरिटीज ने थनबर्ग सहित जहाज में सवार लोगों के अपहरण से इनकार किया है।

इजरायल ने कहा-सभी लोग सुरक्षित 

इजरायली अथॉरिटीज ने कहा है कि उस समुद्री जहाज को इजरायल ले जाया जा रहा है जिस पर थनबर्ग (Greta Thunberg) और दूसरे लोग सवार हैं। उसने यह भी कहा है कि थनबर्ग सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। यह जहाज फ्रीडम फ्लोटिला कोएलिशन (FFC) का है, जो एक समूह है। एफएफसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई प्री-रिकॉर्डेड वीडियो पोस्ट किए हैं। ये वीडियो मैडलीन पर सवार लोगों के हैं, जिनमें थनबर्ग भी शामिल हैं। इसमें से एक वीडियो में थनबर्ग ने सभी लोगों के अपहरण की जानकारी दी हैं।

थनबर्ग समर्थकों से मदद की अपील की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें