Get App

Imran Khan: इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की जेल, तोशाखाना केस में स्पेशल अदालत ने सुनाया फैसला

Imran Khan News: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे इमरान खान कभी देश के सबसे लोकप्रिय नेता माने जाते थे। हालांकि, अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इमरान खान को पहली बार मई 2023 में गिरफ्तार किया गया था, तभी से वे अदियाला जेल में ही बंद हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 20, 2025 पर 1:46 PM
Imran Khan: इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की जेल, तोशाखाना केस में स्पेशल अदालत ने सुनाया फैसला
यह पूरा मामला उन कीमती उपहारों से जुड़ा है, जो इमरान खान को प्रधानमंत्री रहते हुए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिले थे

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई (PTI) के संस्थापक इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को पाकिस्तान की एक अदालत ने 'तोशाखाना-2' भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी वाली अदियाला जेल के अंदर ही सुनाया गया, जहां इमरान खान पहले से ही बंद हैं।

जेल की सजा के साथ लगाया भारी जुर्माना

विशेष अदालत के न्यायाधीश शाहरुख अर्जुमंद ने इस मामले में सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने दोनों पर कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल की सजा। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत 7 साल की और सजा। इसके साथ ही कोर्ट ने इमरान खान और बुशरा बीबी, दोनों पर 1-1 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया है।

क्या है 'तोशाखाना-2' मामला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें