Pakistan On Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील ने न केवल वैश्विक बाजार को चौंकाया है, बल्कि पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तान के मशहूर राजनीतिक विश्लेषक और नवाज शरीफ के करीबी सलाहकार नजम सेठी ने एक टीवी इंटरव्यू में भारतीय कूटनीति की जमकर तारीफ की है। सेठी ने कहा कि भारत किसी भी महाशक्ति से 'डिक्टेशन' यानी आदेश नहीं लेता, बल्कि मेज पर बैठकर अपने हितों के लिए कड़ा मोलभाव करता है। उन्होंने पाकिस्तान की 'जज्बाती' राजनीति और भारत की 'व्यावहारिक' कूटनीति के बीच एक गहरी लकीर खींचते हुए अपनी ही सरकार को आईना दिखाया है।
