Get App

"EU भारत के साथ 'मदर ऑफ ऑल डील्स' के बेहद करीब"; यूरोपीय आयोग प्रमुख उर्सुला डेर का बड़ा बयान

India-EU Trade Deal: यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार (20 जनवरी) को दावोस 2026 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा कि भारत और यूरोपियन यूनियन एक ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि इससे 2 अरब लोगों का एक मार्केट बनेगा। डेर लेयेन ने इसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स' बताया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:34 PM
"EU भारत के साथ 'मदर ऑफ ऑल डील्स' के बेहद करीब"; यूरोपीय आयोग प्रमुख उर्सुला डेर का बड़ा बयान
India-EU Trade Deal: यूरोपीय आयोग प्रमुख ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं

India-EU Trade Deal: यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार (20 जनवरी) को कहा कि भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) अगले हफ्ते एक समिट में "ऐतिहासिक व्यापार समझौते" की घोषणा करने के बेहद करीब हैं। डेर ने कहा कि यह समझौता लगभग 2 अरब लोगों के बाजार को जोड़ेगा और ग्लोबल GDP के एक चौथाई हिस्से को कवर करेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स' भी कहते हैं।

EU की कार्यकारी शाखा यूरोपियन कमीशन की प्रमुख वॉन डेर लेयेन ने स्विट्जरलैंड के दावोस (Davos 2026) में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत और EU के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

उन्होंने कहा कि यूरोप को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और सबसे डायनामिक बाजारों में से एक में पहला कदम उठाने का फायदा देगा। वॉन डेर लेयेन ने कहा, "दावोस के ठीक बाद अगले ही वीकेंड मैं भारत जा रही हूं। हालांकि अभी भी कुछ काम बाकी है। लेकिन हम एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बिल्कुल करीब हैं। कुछ लोगों ने तो इसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स (सबसे महत्वपूर्ण व्यापार समझौता)' भी कहा है। यह एक ऐसा समझौता होगा जो लगभग 2 अरब लोगों का बाजार बनाएगा, जो ग्लोबल GDP का लगभग एक चौथाई हिस्सा होगा।"

वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा के साथ भारत में रहेंगी। दोनों नेता गणतंत्र दिवस (26जनवरी) समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक समिट बैठक भी करेंगे। FTA के अलावा, उम्मीद है कि इस समिट में दोनों पक्ष एक रक्षा फ्रेमवर्क समझौते और 2026-2030 के लिए एक रणनीतिक एजेंडा को अंतिम रूप देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें