Get App

Iran Israel War: 'शक्ति के माध्यम से ही शांति आती है'; नेतन्याहू ने ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को दिया धन्यवाद, UN प्रमुख ने जताई चिंता

Iran Israel War News: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी सेना की तरफ से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सफल हमला करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं शक्ति के माध्यम से शांति...। पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है। और आज रात डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका ने बहुत ताकत के साथ काम किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 22, 2025 पर 9:02 AM
Iran Israel War: 'शक्ति के माध्यम से ही शांति आती है'; नेतन्याहू ने ईरान पर हमले के लिए ट्रंप को दिया धन्यवाद, UN प्रमुख ने जताई चिंता
Iran Israel War News: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर अमेरिका के हमलों की प्रशंसा की

Israel-Iran War News Updates: अमेरिका की तरफ से ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर भीषण हवाई हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (22 जून) को कहा कि शक्ति के माध्यम से ही शांति आती है। उन्होंने कहा कि पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है। नेतन्याहू ने ईरान पर हमलों के लिए ट्रंप की प्रशंसा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले पूरे कर लिए हैं। इनमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान ठिकाने शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्रमुख स्थल फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सफल हमला करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं शक्ति के माध्यम से शांति...। पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है। और आज रात डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बहुत ताकत के साथ काम किया।" उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई कार्रवाई में अमेरिका ने वाकई बेजोड़ काम किया है।

UN ने जताई चिंता

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वे ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा बल प्रयोग से बेहद चिंतित हैं। उन्होंने सभी सदस्य देशों से तनाव कम करने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर को बनाए रखने और संघर्ष के बजाय कूटनीति को चुनने का आग्रह किया। वहीं, देश को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े और आसान होंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें