Get App

Iran Protests: ईरान में कोहराम...5000 लोगों की मौत, खामेनेई ने अमेरिका पर फोड़ा ठीकरा

Iran Protests:ये विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर को आर्थिक परेशानियों को लेकर शुरू हुए थे। अगले दो हफ्तों में ये पूरे देश में फैल गए और सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गए। प्रदर्शनकारियों ने मौलवी शासन को खत्म करने की मांग की। यह अशांति 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद सबसे हिंसक मानी जा रही है। ईरान सरकार ने हिंसा के लिए बार-बार विदेशी ताकतों को ज़िम्मेदार ठहराया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 8:38 PM
Iran Protests: ईरान में कोहराम...5000 लोगों की मौत, खामेनेई ने अमेरिका पर फोड़ा ठीकरा
Iran Protests Death: तेहरान समेत पूरे ईरान में सरकार के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं

ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 5000 लोगों की मौत का खुलासा हुआ है। ईरान के अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। एक ईरानी अधिकारी ने रविवार को बताया कि ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें करीब 500 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारी ने आरोप लगाया कि “आतंकवादियों और हथियारबंद दंगाइयों” ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया। रायटर्स के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि ये आंकड़े जांचे-परखे (वेरिफाइड) हैं और मरने वालों की संख्या में अब बहुत ज़्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है।

ये विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर को आर्थिक परेशानियों को लेकर शुरू हुए थे। अगले दो हफ्तों में ये पूरे देश में फैल गए और सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गए। प्रदर्शनकारियों ने मौलवी शासन को खत्म करने की मांग की। यह अशांति 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद सबसे हिंसक मानी जा रही है। ईरान सरकार ने हिंसा के लिए बार-बार विदेशी ताकतों को ज़िम्मेदार ठहराया है। दईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका और इजराल पर हालात बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी माना कि इस हिंसा में हजारों लोगों की जान गई है।

24,000 से ज्यादा गिरफ्तारियां

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी (HRANA) ने शनिवार को बताया कि उसने अब तक 3,308 मौतों का रिकॉर्ड तैयार किया है, जबकि 4,382 मामलों की अभी जांच चल रही है। एजेंसी के मुताबिक, इन प्रदर्शनों के दौरान 24,000 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक ईरानी अधिकारी ने इन ऊंचे आंकड़ों से असहमति जताई। उन्होंने कहा कि पुष्टि की गई मौतों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि इजरायल और विदेशों में मौजूद कुछ सशस्त्र समूहों ने हिंसा में शामिल लोगों को समर्थन और हथियार दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें