Get App

Dubai's Marina Tower: दुबई पर ईरान का ड्रोन हमला, 90 मंजिला '23 मरीना टावर' पर मलबे से लगी भीषण आग!

Iranian Drone Strike In Dubai: दुबई के अलावा खाड़ी के कई अन्य देशों में भी धमाके सुने गए हैं। सऊदी अरब, बहरीन और अजरबैजान जैसे देशों में भी ईरानी हमलों की खबरें हैं। सुरक्षा कारणों से एमिरेट्स एयरलाइन ने शनिवार को दुबई से अपनी कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 08, 2026 पर 7:40 AM
Dubai's Marina Tower: दुबई पर ईरान का ड्रोन हमला, 90 मंजिला '23 मरीना टावर' पर मलबे से लगी भीषण आग!
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुबई के मशहूर दुबई मरीना के रिहायशी टावर से काले धुएं का भारी गुबार निकलते देखा गया

Iranian Drone Strike: मिडिल ईस्ट में जारी महायुद्ध की तपिश दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में से एक, दुबई तक पहुंच गई है। शनिवार को शहर पॉश इलाके 'दुबई मरीना' स्थित 23 मरीना टावर पर एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। यह घटना 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों के जवाब में तेहरान द्वारा किए जा रहे 'पलटवार' का हिस्सा मानी जा रही है।

90 मंजिला लग्जरी टावर में लगी आग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुबई के मशहूर दुबई मरीना, जो अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और अमीरों का पसंदीदा इलाका है के रिहायशी टावर से काले धुएं का भारी गुबार निकलते देखा गया। यह करीब 90 मंजिला ऊंची इमारत है, जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी पेशेवर और कारोबारी रहते हैं। आग लगते ही इमारत के एक हिस्से को एहतियातन खाली करा लिया गया और दमकल की गाड़ियों ने कुछ ही घंटों में स्थिति पर काबू पा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें