Israel-US Iran War: 'ईरान को आजाद करने की कोशिश'; इजरायली पीएम नेतन्याहू का ईरानियों को डायरेक्ट मैसेज

Israel-US Iran War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो मैसेज में कहा कि हर दिन हम ईरान की ताकत की एक नई परत छीन रहे हैं। ईरानियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर दिया कि इजरायल ईरान को बांटने की कोशिश नहीं कर रहा है। बल्कि हम ईरान को आजाद करने की कोशिश कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 08, 2026 पर 9:39 AM
Story continues below Advertisement
Israel-US Iran War: इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हम ईरान को आजाद करने की कोशिश कर रहे हैं

Israel-US Iran War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (8 मार्च) को कहा कि इस बात का खतरा है कि ईरान उनके देश पर फिर हमला शुरू कर सकता है। नेतन्याहू ने इजरायली प्रशासन को तेहरान पर हमलों को पहले ही रोकने के लिए कहा गया है। नेतन्याहू ने X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो मैसेज में कहा कि हर दिन हम ईरान की ताकत की एक नई परत छीन रहे हैं। ईरानियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर दिया कि इजरायल ईरान को बांटने की कोशिश नहीं कर रहा है। बल्कि हम ईरान को आजाद करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि इजरायल और ईरान फिर से सच्चे दोस्त बन जाएंगे। नेतन्याहू ने कहा, "सच का पल आ रहा है। ज़ुल्म के जुए से आजादी आप पर निर्भर करेगी। अगर आप खड़े होते हैं, तो वह दिन दूर नहीं जब इजरायल और ईरान फिर से सच्चे दोस्त बन जाएंगे।" यह बात ऐसे समय में आई है जब ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध रविवार को अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच गया। इसमें इजरायल जहां तेहरान पर हमला बोल रहा है। वहीं, ईरान अपने पड़ोसियों को निशाना बना रहा है।

ईरान खाड़ी के पार अमेरिका और इजरायल से जुड़ी जगहों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई जारी रखे हुए है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने बहरीन में अमेरिका के जुफेयर बेस पर हमला किया था। IDF ने कहा कि शनिवार को पहले इसका इस्तेमाल ईरान के एक डीसेलिनेशन प्लांट को निशाना बनाने के लिए किया गया था।


इस बीच, यरुशलम और कतर के दोहा में हवाई हमले की चेतावनी दी गई। साथ ही संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन पर भी हमले हुए। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान ने अपने मध्य पूर्वी पड़ोसियों से माफी मांगी है।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के निरंतर सैन्य दबाव के बाद ईरान पर हमले बंद करने का वादा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को लगातार हमलों के कारण बुरी तरह पीटा गया और पीछे हटने के लिए मजबूर किया गया।

इस बीच, ईरान संघर्ष के दौरान अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी ने भारतीय महासागर में ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो का इस्तेमाल करके दुश्मन का युद्धपोत नष्ट किया।

ये भी पढ़ें- Israel-Iran War: इजरायल के निशाने पर ईरानी तेल इंफ्रास्ट्रक्चर! तेहरान में शहरान ऑयल डिपो पर बड़ा हमला, भीषण आग के साथ आसमान में हर तरफ धुएं का गुबार

यह हमला ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुआ, जो ईरान की मिसाइल और नौसैनिक क्षमताओं को निशाना बनाने के लिए अमेरिकी नेतृत्व वाली अभियान है। पेंटागन प्रेस ब्रीफिंग में वार सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि यह हमला अमेरिकी नौसैनिक शक्ति की पहुंच को दर्शाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।