Joe Biden Prostate Cancer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर के एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। यह अब उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। रविवार (18 मई) को उनके कार्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को प्रोस्टेट कैंसर के आक्रामक रूप का पता चला है। रिपोर्ट के मुताबिक, 82 वर्षीय बाइडेन को शुक्रवार को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने यूरिन संबंधी लक्षणों की शिकायत की थी। उनके परिवार और डॉक्टर इस खतरनाक बीमारी के इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
