Get App

Myanmar Earthquake: भूकंप के बाद नेपीता एयरपोर्ट पर ढह गया कंट्रोल टावर, फ्लाइट को यांगून की ओर किया डायवर्ट

एसोसिएटेड प्रेस की ओर से ली गई प्लैनेट लैब्स PBC की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि 7.7 तीव्रता के भूकंप से नेपीता इंटरनेशनल एयर पोर्ट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर गिर गया। तस्वीरों से पता चलता है कि टावर इस तरह गिरा जैसे कि वह अपने बेस से अलग हो गया हो। टावर के ऊपर से मलबा बिखरा पड़ा था, जो म्यांमार की राजधानी में सभी एयर ट्रैफिक को कंट्रोल करता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 7:46 PM
Myanmar Earthquake: भूकंप के बाद नेपीता एयरपोर्ट पर ढह गया कंट्रोल टावर, फ्लाइट को यांगून की ओर किया डायवर्ट
Myanmar Earthquake: भूकंप के बाद नेपीता एयरपोर्ट पर ढह गया कंट्रोल टॉवर, फ्लाइट को यांगून की ओर किया डायवर्ट

म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद कई भूकंप के झटके आए, जिससे इमारतें ढह गईं, सड़कें टूट गईं और डर का मारे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। भूकंप के कारण देशभर में जबरदस्त तबाही हुई है और 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, हजारों लोग घायल हुए हैं और कई लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

इस बीच, एसोसिएटेड प्रेस की ओर से ली गई प्लैनेट लैब्स PBC की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि 7.7 तीव्रता के भूकंप से नेपीता इंटरनेशनल एयर पोर्ट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर गिर गया।

तस्वीरों से पता चलता है कि टावर इस तरह गिरा जैसे कि वह अपने बेस से अलग हो गया हो। टावर के ऊपर से मलबा बिखरा पड़ा था, जो म्यांमार की राजधानी में सभी एयर ट्रैफिक को कंट्रोल करता था।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह साफ नहीं है कि इमारत ढहने से कोई घायल हुआ है या नहीं। भूकंप के समय टावर के अंदर कर्मचारी मौजूद रहे होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें