Get App

Operation Sindoor: भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में कराची, लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट बंद, सभी फ्लाइट निलंबित

India-Pakistan Tensions: भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में कराची, लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। साथ ही सभी फ्लाइट निलंबित कर दिए गए हैं। यह कदम जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किए गए एक बड़े भारतीय सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनजर उठाया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 08, 2025 पर 1:33 PM
Operation Sindoor: भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में कराची, लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट बंद, सभी फ्लाइट निलंबित
Operation Sindoor: पाकिस्तान में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों फ्लाइट का शेड्यूल बाधित हुआ है

Operation Sindoor in Pakistan: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच कराची, लाहौर और सियालकोट सहित पाकिस्तान के प्रमुख एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन गुरुवार, 8 मई को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इससे पहले भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद बुधवार (7 मई) को पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की थी।

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने कहा कि उसने भारत की 'लापरवाह और उत्तेजक कार्रवाइयों' से नागरिक विमानन सुरक्षा को उत्पन्न गंभीर जोखिम के संबंध में औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, लाहौर और सियालकोट के एयरपोर्ट गुरुवार दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ान गतिविधियों के लिए बंद कर दिया गया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी निलंबन की पुष्टि की, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों फ्लाइट का शेड्यूल बाधित हुआ है।

यह कदम जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किए गए एक बड़े भारतीय सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनजर उठाया गया है, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें