Get App

Jaishankar Visit Russia: एस जयशंकर ने मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, तीन दिवसीय रूसी दौरे पर हैं विदेश मंत्री

Jaishankar Visit Russia: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार (21 अगस्त) को मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल की खरीद-बिक्री को लेकर भारत की लगातार आलोचना कर रहे हैं। साथ ही इसको लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 7:39 PM
Jaishankar Visit Russia: एस जयशंकर ने मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, तीन दिवसीय रूसी दौरे पर हैं विदेश मंत्री
Jaishankar Visit Russia: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रपति पुतिन की यह मुलाकात मॉस्को में हुई

Jaishankar Visit Russia: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार (21 अगस्त) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी मॉस्को में हुई। इससे पहले जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और साल के आखिरी में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए गुरुवार को अपने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल की खरीद-बिक्री को लेकर भारत की लगातार आलोचना कर रहे हैं। साथ ही इसको लेकर भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। यही वजह है कि यह मुलाकात काफी चर्चा में है।

इस साल के आखिरी में होने वाले पुतिन की भारत यात्रा से पहले विदेश मंत्री मंगलवार को मॉस्को पहुंचे। इस महीने की शुरुआत में NSA अजीत डोभाल ने भी मॉस्को में पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि रूसी राष्ट्रपति इस साल भारत यात्रा पर आएंगे।

रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, "आज की बैठक ने हमें न केवल अपने राजनीतिक संबंधों पर चर्चा करने का बल्कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने का भी मौका दिया है। इसलिए, मैं राजनीति, व्यापार, आर्थिक निवेश, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विचारों का आदान-प्रदान तथा बेशक लोगों के बीच संपर्क की आशा करता हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें