Sleeping Prince Passes Away: 'स्लीपिंग प्रिंस' के नाम से दुनिया भर में मशहूर सऊदी अरब के 36 वर्षीय राजकुमार अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद का लगभग दो दशकों तक कोमा में रहने के बाद शनिवार (19 जुलाई) को निधन हो गया। अलवलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद 15 साल की उम्र से कोमा में थे। 36 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। प्रिंस अलवलीद सऊदी अरब के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रिंस खालिद बिन तलाल के बेटे और अरबपति प्रिंस अलवलीद बिन तलाल के भतीजे थे। वह एक दर्दनाक कार हादसे का शिकार होने के बाद करीब 20 साल से कोमा में थे। इसी वजह से उन्हें 'स्लीपिंग प्रिंस' के नाम से जाना जाता था।
